फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे 350 सुविधा केंद्र कर्मी गिरफ्तार

Wed, 14 Sep 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab Employees Union facility Protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुविधा केंद्र इंप्लाइज यूनियन पंजाब के करीब 350 सदस्यों को मंगलवार को यूटी पुलिस ने पंजाब सीएम आवास घेराव करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। ये लोग पंजाब के सुविधा केंद्रों को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने सभी को एसडीएम के समक्ष पेश किया और वहां से उन्हें रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुविधा केंद्र इंप्लाइज यूनियन के सदस्य 7 दिन से सेक्टर-34 में धरना दे रहे थे। यूनियन ने उनकी मांगों की अनदेखी पर मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सरकारी आवास के घेराव की घोषणा की थी। पंजाब विधानसभा सत्र के कारण पुलिस फोर्स वहां तैनात थी। 
विज्ञापन

Punjab Employees Union facility Protest - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच यूनियन के करीब 350 के करीब सदस्य एकजुट होकर सीएम आवास की ओर निकल पड़े। इसी बीच पुलिस को इनके आने की सूचना मिल गई। ये लोग अभी सेक्टर-9 स्थित पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर पर पहुंचे ही थे कि पुलिस ने वहां पहुंच सभी को रोक लिया।

पहले उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन जब वह सीएम आवास की ओर जाने पर अड़े रहे तो सेक्टर-3 थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश किया। वहां से उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें