फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा सील, कल शाम 5 बजे से अंदर बंद कांग्रेस के 26 विधायक

Tue, 13 Sep 2016 02:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह भाटिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस के 26 विधायक कल शाम 5 बजे से विधानसभा हाल के अंदर बंद - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
पंजाब के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार है, जब कांग्रेस के 26 विधायक कल शाम 5 बजे से विधानसभा हाल के अंदर बंद हैं।
विज्ञापन


विधानसभा के गेट पर किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। विधानसभा की चारों तरफ से नाकाबंदी कर दी गई है और मीडिया कर्मियों को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर स्पीकर के बहस नहीं करवाने के विरोध में 30 विधायकों ने बीती रात विधानसभा के अंदर ही धरना दे दिया था। विधायकों में चार महिलाएं और 26 पुरुष थे। 
विज्ञापन


विधायकों ने पूरी रात पंजाब विधानसभा में गुजार दी थी। इस दौरान बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई, लेकिन विधायक डटे रहे। जब रात गुजारने के बाद कांग्रेस के 4 विधायक विधान सभा से बाहर कपड़े चेंज करने के मकसद से बाहर आए तो उन्हें अंदर जाने ही नहीं दिया गया।
विज्ञापन

अंबिका सोनी को भी अंदर नहीं जाने दिया

अंबिका सोनी - फोटो : अमरउजाला
अंबिका सोनी भी सुबह उनसे मिलने विधानसभा पहुंचीं, लेकिन उन्हें भी अंदर नहीं जाने दिया गया। गुस्साए विधायकों ने विधानसभा के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीएम बादल का पूतला फूंका। 

कांग्रेस विधायकों से मिलने पहुंचे बादल

कांग्रेस विधायकों की नाराजगी को देखते हुए मुख्यमंत्री बादल आज सुबह विधानसभा के अंदर उनसे मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री बादल ने उन्हें काफी मनाने की कोशिश की और उनसे अपील की कि बाहर आएं। बिजनेस एडवाइजरी काउंसिल से सारा मामला डिस्कस किया जाएगा। लेकिन नाराज विधायकों ने मुख्यमंत्री की एक न सुनी और वहीं बैठे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें