दोनों अस्पतालों में सेना की ओर से मरीजों को दवाइयां मुहैया कराई जाएंगी। ऑक्सीजन की व्यवस्था संबंधित जिले का प्रशासन करेगा। इन अस्पतालों में ऑक्सीजन वाले बेड होंगे और मरीज की स्थिति गंभीर होने पर कमांड अस्पताल एक्सपर्ट सपोर्ट देगा।
वेस्टर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह के निर्देशानुसार चंडीगढ़ और फरीदाबाद में सेना की एडवांस टीमें पहुंच गई हैं। आगामी चार से पांच दिनों में दोनों शहरों में एक-एक अस्पताल चालू करवा दिया जाएगा। सेना हर तरह से मदद के लिए तैयार है। जहां जरूरत होगी, वहां पैरामेडिकल स्टाफ भी भेजा जाएगा। -कर्नल जसदीप संधू, डायरेक्टर, सिविल मिलिटरी अफेयर्स