- पंजाब-हरियाणा के बजट सेशन हुए, जिसमें पंजाब-हरियाणा के कई लोग यहां पर आए। लगातार यहां पर धरने प्रदर्शन होते रहे हैं।
- हाईकोर्ट के खुलते ही पंजाब-हरियाणा के कई लोग मामलों की सुनवाई के लिए चंडीगढ़ पहुंचे।
- अस्पतालों की ओपीडी खुली रही, जिसकी वजह से भी कोरोना का संक्रमण फैला।
एक मई से शुरू हो रहा टीकाकरण मुफ्त होगा या नहीं, फैसला जल्द
चंडीगढ़ में भी एक मई से 18 साल से ऊपर लोगों का टीकाकरण शुरू होगा। इसमें लगने वाला टीका मुफ्त होगा या कोई शुल्क लगेगा, इस पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि अगले दो दिन में फैसला ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अदालत ने 2970 रेमडेसिविर के इंजेक्शन दे दिए हैं। अब ड्रग फार्मेसी की मंजूरी का इंतजार है, जिसके बाद इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अन्य राज्यों में ऑक्सीजन और बेड को लेकर मारामारी चल रही है, वैसी चंडीगढ़ में स्थिति बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने किसी अन्य राज्य का नाम नहीं लिया, लेकिन दिल्ली की तरफ इशारा जरूर किया। प्रशासक ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने कोरोना की जंग में अपना पूरा सहयोग देने की बात कही है।
सेना के अधिकारियों ने पीयू का दौरा किया, बोले, दो से तीन दिन में तैयार कर देंगे
यूटी प्रशासक के साथ बैठक के बाद भारतीय सेना के पश्चिमी कमान के अधिकारियों ने पीयू का दौरा कर साइट का मुआयना किया। पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह व डायरेक्टर सिविल मिलिटरी अफेयर्स कर्नल जसदीप संधू ने बताया कि पीयू में सेना फील्ड अस्पताल बनाएगी। ऐसे अस्पताल युद्ध स्तर पर दो से तीन दिन में तैयार कर दिए जाते हैं। इस अस्पताल में दवाई, पैरामेडिकल स्टाफ, डॉक्टर व आक्सीजन की उपलब्धता सेना की ओर से मुहैया करवाई जाएगी। विशेष केस में कमांड हास्पिटल की सेवाएं ली जाएंगी। कर्नल जसदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने जगह देख ली है। अभी वहां पर आइसोलेशन सेंटर चल रहा है, जिसे कहीं और शिफ्ट करना होगा। कर्नल संधू ने कहा कि आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह के दिशा-निर्देश पर सेना के जवान कोरोना महामारी को हराने के लिए हर मोर्चे पर तैनात हैं। सेना लोगों की हर संभव मदद करेगी।