29 अक्टूबर को झज्जर में हुई सेना भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण का शेडयूल जारी हो गया है। अब लिखित परीक्षा होगी। एक फरवरी को रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में लिखित परीक्षा होगी। सेना भर्ती कार्यालय ने इस लिखित परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लेने की बात कही है।
सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक कर्नल राजन बक्शी ने बताया कि पुलिस लाइन झज्जर में 29 अक्टूबर 2014 से 8 नवंबर 2014 तक सेना भर्ती रैली में सैनिक जनरल ड्यूटी एवं सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीक के पदों के लिए अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया हुई थी, इस प्रक्रिया में पास होने वाले लिखित परीक्षा में बैठेंगे
प्रक्रिया में रोहतक, पानीपत, झज्जर, सोनीपत के अभ्यर्थी शामिल है। कर्नल बक्शी ने बताया कि इन चयनित अभ्यर्थियों को सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक में नियत तिथि को सुबह 5 बजे रिपोर्ट करनी होगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ अपनी परीक्षा सामग्री, एडमिट कार्ड, मूल प्रमाण पत्रों के अलावा खाने-पीने की सामग्री भी लानी होगी।