फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक की बेटी को 35 साल बाद पाकिस्तान से मिली सबसे बड़ी खुशखबरी

Tue, 09 Aug 2016 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, तरनतारन
विज्ञापन
Sainik Daughter - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत-पाक की 1971 की जंग के दौरान बेटी ने अपने सैनिक पिता को खो दिया था। 35 साल बाद पाकिस्तान से बड़ी खुशखबरी मिली है। मामला, तरनतारन से जुड़ा है। भारत-पाक की 1971 की जंग के दौरान पाकिस्तान की ओर से कोट लखपत जेल में बंद फौजी बलविंदर सिंह को केंद्र सरकार ने मृतक घोषित कर दिया गया था व उसके परिवार को पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन


लेकिन परिवार की खुशी का ठिकाना उस समय नहीं रहा जब पाकिस्तान से रिहा होकर आए कुछ कैदियों ने बलविदर सिंह के जीवित होने की खबर दी। बलविंदर सिंह की बेटी बलजिंदर कौर व उसकी पत्नी हरबंस कौर ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान से सजा पूरी कर भारत वापस आए कई कैदियों ने बताया है कि बलविंदर सिंह 1971 की जंग में पाकिस्तान फौज ने गिरफ्तार किया था और अब वह लाहौर की कोट लखपत जेल में जिंदा है। 
विज्ञापन

केंद्र सरकार से पिता की रिहाई के लिए गुहार

मोदी
बलविंदर सिंह की बेटी ने पंजाब व केंद्र सरकार के आगे अपने पिता की रिहाई के लिए पुकार लगाई है कि उसके पिता की जल्द से जल्द रिहाई करवाई जाए। लोकसभा हल्का खडूर साहिब से सांसद रणजीत सिंह बहम्पुरा ने संसद में बलविंदर सिंह का मुदा भी उठाया है।

बलजिंदर कौर ने बताया कि उन्हें 45 वर्ष के बाद आशा बनी है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से भी अर्जी की कि उसे पाकिस्तान जाने के लिए जल्द से जल्द वीजा दिलाया जाए। बलजिंदर कौर ने अपने पिता बलजिंदर सिंह को पाकिस्तान को जेल कोट लखपत में चिट्ठी भेजी है। बलजिंदर कौर का जन्म उसके पिता के जंग में जाने के बाद हुआ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें