फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी अस्पताल की उपलब्धि: सैनिक की पत्नी को दी नई जिंदगी, ब्रेन-डेड पीड़ित से मिली किडनी का सफल प्रत्यारोपण

Sun, 17 May 2026 08:51 PM IST
शाहिल शर्मा पीटीआई, चंडीगढ़

सार

आर्मी अस्पताल चंडीगढ़ ने रोहतक पीजीआई से एयरलिफ्ट की गई ब्रेन डेड शख्स की किडनी का एक महिला में सफल प्रत्यारोपण किया है जिससे महिला को नई जिंदगी मिली है।  
विज्ञापन
आर्मी अस्पताल चंडीमंदिर - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना की वेस्टर्न कमांड के चंडीमंदिर स्थित कमांड अस्पताल ने पीजीआईएमएस रोहतक के सहयोग से एक ब्रेन-डेड रोड एक्सीडेंट पीड़ित से किडनी रिट्रीव कर तेजी से एयर ट्रांसपोर्ट के जरिए सफल प्रत्यारोपण किया। इस मानवीय प्रयास के तहत 16 मई को पंचकुला के चंडीमंदिर स्थित कमांड अस्पताल, वेस्टर्न कमांड ने पीजीआई रोहतक के साथ मिलकर किडनी निकालने और उसे तेजी से पहुंचाने का काम किया। 
विज्ञापन


आर्मी एविएशन के हेलीकॉप्टर ने चंडी मंदिर से रोहतक और वापसी की महत्वपूर्ण मिशन को सटीक समयबद्ध तरीके से पूरा किया। रिट्रीव की गई किडनी को कमांड अस्पताल की मेडिकल टीम के साथ हेलीकॉप्टर से तुरंत चंडी मंदिर लाया गया, जहां एक सेवारत सैनिक की पत्नी का सफल प्रत्यारोपण किया गया। इस सफल सर्जरी से सैनिक की पत्नी को नई जिंदगी मिली है।

यह घटना भारतीय सेना की परिचालन दक्षता, नागरिक-सैन्य समन्वय और मानवीय प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कमांड अस्पताल चंडी मंदिर को पहले चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ यूनिट सराहना प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। अस्पताल ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट प्रोग्राम शुरू करने, अत्याधुनिक हीमेटोलॉजी वार्ड स्थापित करने, अगस्त 2024 में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट एंड रिट्रीवल सेंटर के रूप में मान्यता पाने और किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर के रूप में मान्यता प्राप्त करने जैसे उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें