फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक कैंटीन से रम बेचने के आरोप में पूर्व फौजी की हत्या

Tue, 26 Aug 2014 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेका कंपनी के मुलाजिमों द्वारा सोमवार रात अगवा किए गए 55 साल के पूर्व सैनिक सुरजीत सिंह का शव मंगलवार सुबह 10 बजे गांव बोपाराय कलां के पास राजवाहे से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन



थाना सुधार की पुलिस ने मृतक सुरजीत सिंह की पत्नी रजिंदर कौर के बयान पर ठेका कंपनी के मुलाजिम अश्वनी कुमार, बलजिंदर सिंह, राजिंदर सिंह, (तीनों वासी नवांशहर) और सुखविंदर सिंह वासी नंगल जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अगवा कर कत्ल करने और लाश खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।


सुरजीत सिंह घोड़ा रेहड़ा चला कर घर का गुजारा करता था। जानकारी के मुताबिक ठेके के मुलाजिमों ने सुरजीत सिंह को सोमवार रात डिफेंस कैंटीन कोटे की रम बेचने के शक में अगवा कर लिया था और उससे बुरी तरह मारपीट की। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घबराए मुलाजिमों ने लाश को खुर्दबुर्द करने की फिराक में उसे सुधार बाजार के पास से गुजरते रजवाहे में फेंक दिया।
विज्ञापन




डीएसपी सतनाम सिंह बैंस और डीएसपी नवीन कुमार ने कहा कि पुलिस को आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी मिल गई है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना सुधार के प्रभारी दीवान सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में साफ हो गया है कि कत्ल ठेके के मुलाजिमों ने ही किया है। क्योंकि जिस बोलेरो गाड़ी में सुरजीत सिंह को अगवा किया गया था उसे अच्छी तरह से साफ कर सबूतों को नष्ट कर दिया गया है। इसलिए बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। जबकि मृतक सुरजीत सिंह का रेहड़ा भी ठेके से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें