फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गगन स्ट्राइक-2 अभ्यास में थल व वायुसेना ने दिखाई ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के तत्वावधान में खड्गा कोर की ओर से पंजाब के अलग-अलग जगहों पर गगन स्ट्राइक-2 अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इसमें थल सेना और वायुसेना ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य लड़ाई के दौरान जमीन पर थल सेना व आसमान में वायुसेना के बीच तालमेल बनाने को लेकर किया गया था। इसमें विकसित क्षेत्रों में मशीनीकृत संचालन के समर्थन में परिष्कृत प्रक्रिया व आक्रामक हेलीकाप्टरों के वैध संचालन के अभ्यास के रूप में किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी कमान के सेनाध्यक्ष जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार के साथ-साथ खड्गा कोर के सेनाध्यक्ष ने खड्गा कोर, भारतीय वायु सेना और आर्मी एविएशन के सभी रैंकों को उनकी पेशेवर उत्कृष्टता और एकीकृत संचालन के प्रयासों के तालमेल के लिए बधाई दी। इस अभ्यास सत्र में अपाचे और एएलएच, डब्लूएसआई हेलीकॉप्टरों, निशस्त्र हवाई वाहनों और भारतीय सेना के विशेष बलों को शामिल करते हुए इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य आक्रमण के दौरान मशीनीकृत बलों की मांग के अनुसार हेलीकॉप्टरों द्वारा लाइव फायरिंग के साथ-साथ स्ट्राइक कोर द्वारा जमीनी हमले के समर्थन में विभिन्न बल गुणक का सत्यापन और अभ्यास करना था।
ग्राउंड फोर्स कमांडरों ने स्थितिजन्य जागरूकता बढ़ाने और मोबाइल और स्थिर लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए ड्रोन सहित हवाई उपकरणों का उपयोग किया। इस अभ्यास ने पश्चिमी कमान की संरचनाओं और इकाइयों को निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी जमीनी और हवाई संपत्तियों के निर्बाध एकीकरण के साथ संयुक्त अभियानों को अंजाम देने में सक्षम बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें