फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नाके पर बुलेट सवार ने एसआई को मारी टक्कर, खुद भी गिरा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों के चलते यूटी पुलिस की ओर से रोजाना रात में विभिन्न जगहों पर विशेष नाकेबंदी की जा रही है। इसी कड़ी में बीती सोमवार की रात को ट्रिब्यून चौक के पास नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने बुलेट सवार युवक को रोकने का प्रयास किया। युवक ने रुकने के बजाय ड्यूटी पर तैनात जवान को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह खुद भी गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हादसे में घायल ट्रैफिक पुलिस के एएसआई विजेंद्र सिंह जीएमसीएच-32 ले जाया गया जहां उपचार के दौरान पता चला कि घायल की टांग में फ्रेक्चर आया हुआ है। सेक्टर-31 थाने में बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीसीए का छात्र है। जानकारी के मुताबिक एसएसपी के दिशा-निर्देशानुसार रोजाना रात के समय अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी करके तलाशी अभियान चलाया जाता है। इसी दौरान एएसआई विजेंद्र सिंह अन्य जवानों के साथ ट्रिब्यून चौक के स्लिप रोड पर लगाए गए नाके पर तैनात थे। नाके पर तैनात पुलिस जवानों ने हल्लोमाजरा की ओर से आती बुलेट को रोकने का इशारा किया, लेकिन युवक ने बुलेट रोकने के बजाय सीधे एएसआई विजेंद्र को टक्कर मार दी और वह भी गिर गया। वहां तैनात अन्य जवानों ने युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें