दुर्जनपुर गांव में स्व. देवीलाल के साथी रहे इनेलो कार्यकर्ता सूरजमल के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे इनेलो नेता एवं आईएसओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन चौटाला उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर बोलते हुए कहा कि जो परिवार का नहीं हो सकता वह किसी का नहीं हो सकता। स्व. देवीलाल के नाम पर वोट तो कुछ लोग मांगते हैं लेकिन वे उनके दिखाए मार्ग पर नहीं चलते।
खुद को देवीलाल का रूप बताते हैं। स्व. देवीलाल ने पीएम पद तक छोड़ दिया था लेकिन जो लोग उनके नाम पर वोट मांगते हैं वे सिर्फ सत्ता चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट मांग लेकिन आज भाजपा की गोदी में जाकर बैठ गए हैं। जब उचाना हलके में दुष्यंत चौटाला ने खुले मंच से लोगों से पूछा था कि 10 सीटें आई हैं अब क्या करें तो लोगों ने कहा था कि भाजपा के साथ मत जाना।
यहां के लोगों से कभी कहते हैं कि चंडीगढ़ मत आया करो, कभी कहते हैं कि यहां के युवाओं को काम नहीं है वह चंडीगढ़ टाइम पास करने आते हैं, तो कभी कहते हैं कि उचाना के लोगों ने उनके ऑफिस को कॉफी हाउस बना दिया है। इससे साफ है कि सिर्फ चुनाव के समय ही इन्हें उचाना याद आता है। इस मौके पर सत्ता डूमरखां, बीरभान झील, चांदी, कर्ण सिंह, दलबीर, राजबीर, रामचंद्र, रामकुमार व सतबीर मौजूद रहे।