फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन अवार्डी और पूर्व एसपी चीमा ने ज्वॉइन की आप

Wed, 02 Mar 2016 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन अवार्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी और पंजाब पुलिस के पूर्व एसपी सज्जन सिंह चीमा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह और सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने चीमा का पार्टी में स्वागत किया।
विज्ञापन


चीमा जाने-माने बास्केटबॉल खिलाड़ी रहे हैं, उन्होंने 1982 केएशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व किया था। चीमा को 1999 में अर्जुन अवार्ड और 1983 में महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड से सम्मानित किया गया था। चीमा पीएपी जालंधर में तैनात थे, लेकिन सक्रिय सियासत में आने का मन बनाने के बाद उन्होंने एक साल पहले ही वीआरएस ले लिया था।

संजय सिंह ने कहा कि चीमा नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हैं। वह बास्केटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने छह मैचों के एक टूर्नामेंट में 299 का स्कोर बनाया। आज तक यह रिकार्ड तोड़ा नहीं जा सका है। ऐसी ही साफ-सुथरी छवि केऔर लोग भी पार्टी ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सिंचाई का बजट घटा दिया है। किसानों पर चढ़े कर्ज और उनकी आय बढ़ाने की बात ही नहीं है। देश के किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। सीएम प्रकाश सिंह बादल केंद्र में गठबंधन सरकार होने के बाद भी किसानों के लिए कुछ नहीं कर सके।

संजय सिंह ने फिर कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर लुधियाना में हुए हमले के पीछे अकाली दल का हाथ है। पार्टी जल्द ही इस मामले पर रणनीति तय करेगी। वहीं, चीमा ने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि हंसदा खेड़दा पंजाब हुण रौंदा पंजाब बन गया है। पंजाब के हालात बेहद खराब हैं।

पिछले 22 सालों में पंजाब को सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय मेडल मिला है। उनके चार भाइयों केपास चार इंटरनेशनल अवार्ड हैं। उनके गांव को 35 नेशनल अवार्ड मिल चुके हैं, लेकिन अब पंजाब में खेलों की स्थिति बिल्कुल खराब हो चुकी है। बेरोजगारी के चलते युवा नशों की ओर चले गए हैं। पंजाब को बचाने केलिए ही वह आप में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें