फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : धरने पर बैठे किसानों की सलामती के लिए उठे हाथ, श्री हरमंदिर साहिब में अरदास

Thu, 10 Dec 2020 11:59 AM IST
निवेदिता शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमृतसर में किसानों के लिए श्री हरमंदिर साहिब में अरदास की गई। - फोटो : ANI
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। गुरुवार को पंजाब के अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में प्रदर्शनकारी किसानों के लिए अरदास की गई। पंजाब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी किसान आंदोलन को पहले ही समर्थन दे चुकी है। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी केंद्र से किसानों की बात सुनने का आग्रह कर चुके हैं। आठ दिसंबर को हुए भारत बंद का भी एसजीपीसी ने समर्थन किया था। 
विज्ञापन


कृषि कानूनों के विरोध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने आठ दिसंबर को एसजीपीसी के सभी प्रबंधकीय दफ्तरों, धर्म प्रचार कमेटी के दफ्तर व सिख इतिहास बोर्ड व शिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्देश दिए थे। 

एसजीपीसी के मुख्य सचिव हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि कमेटी किसानों के संघर्ष में हर संभव सहयोग देने के लिए वचनबद्ध है। किसानों के समर्थन में एसजीपीसी सचखंड परिसर स्थित गुरुद्वारा बाबा गुरबख्श सिंह में अरदास दिवस का आयोजन भी किया गया था।  
विज्ञापन


शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान मौत का शिकार हुए सात किसानों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की थी। एसजीपीसी किसान आंदोलन में सहयोग कर रही महिलाओं के लिए मोबाइल, शौचालय और स्नानघर की व्यवस्था देने के लिए धरनास्थलों पर विशेष बसें भेजेगी। हर बस में 14 शौचालय और बाथरूम होंगे। इसके अलावा एसजीपीसी के संचालित सभी गुरुद्वारों में किसान आंदोलन की सफलता की अरदास की जाएगी। एसजीपीसी की अध्यक्ष ने भारत सरकार से अपील की है कि किसानों की मांगें तुरंत स्वीकार करें, ताकि जानलेवा कंपकंपाती ठंड में वह अपने घरों को लौटे सकें। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें