फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पांच जिलों का एक्यूआई 200 पार, कई शहर में हुआ सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रैप-4 हटने के बाद हरियाणा में ग्रैप-2 की पाबंदी लागू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। तेज हवाओं के साथ हरियाणा के कई जिलों की हवा की सेहत में सुधार हुआ है। हालांकि, रविवार को पांच जिलों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के पार रहा है। इनमें रोहतक 202, बहादुरगढ़ 271, गुरुग्राम 232, सिरसा 249 और सोनीपत 229 है। जबकि सुधार होने वाले शहरों में सबसे बेहतर हवा फतेहाबाद का एक्यूआई 90 दर्ज हुआ है। वहीं, अंबाला का एक्यूआई 135, भिवानी 200, चरखी-दादरी 154, फरीदाबाद 146, हिसार 162, पानीपत 122 और यमुनानगर 143 हैं। हालांकि, अभी भी प्रदेश में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप-2) की पाबंदी लागू है। पीजीआई में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर रविंद्र खैवाल ने बताया कि हवा की गति बढ़ने के कारण प्रदूषण हटने लगता है। अभी हरियाणा में पहले से मुकाबले हवा की तेजी आई है। पांच दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद दिल्ली एनसीआर में शामिल हरियाणा के 14 जिलों से ग्रैप-4 हटाया गया था। बता दें 18 नवंबर को दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रैप-4 लागू किया गया था। इनमें हरियाणा के फरीदाबाद, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, गुरुग्राम, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, नूंह, रोहतक, सोनीपत, महेंद्रगढ़, जींद और करनाल जिला शामिल हैं। इनमें कई जिलों में एक्यूआई 460 तक पहुंच गया था और प्रदेश में 12वीं तक स्कूलों की पढ़ाई ऑनलाइन कराने के निर्देश तक करने पड़े थे।


प्रदेश में ग्रैप-2 के तहत सख्ती लागू-
- वाहनों की आवाजाही पर कुछ प्रतिबंध
- उद्योगों और कारखानों को नियंत्रित करना

- लोगों को वायु प्रदूषण के बारे में जागरूक करना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें