प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट के लिए कुल एक लाख 22 हजार 899 लोगों ने आवेदन किया है। आवेदन की अंतिम तारीख 22 अप्रैल थी। सीएचबी चेयरमैन मनिंदर बैंस का कहना है कि इस योजना के तहत ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी-1 और 2 कैटेगरी के फ्लैट्स के लिए आवेदन मांगे गए थे, 36 हजार 382 आवेदन मैनुअली, 40 हजार 524 ऑनलाइन और 45 हजार 993 ई संपर्क के माध्यम से प्राप्त हुए हैं।