फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः कोरोना महामारी के चलते हरियाणा के 21 जिला अस्पतालों में 32 पदों को भरने को मंजूरी

Wed, 15 Apr 2020 09:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

हरियाणा के 21 जिला अस्पतालों में वेंटिलेटर के सुचारु संचालन और भीड़ प्रबंधन के लिए अनुबंध के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के 32 पद भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोविड-19 महामारी के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के मद्देनजर ये पद भरने को स्वीकृति दे दी है। 

विज्ञापन

इनमें इंटेंसिविस्ट का एक पद, ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर के 5 पद, स्टाफ नर्स, नर्सिंग सिस्टर के 20 पद, ओटीए, ओटी टेक्नीशियन, एनेस्थिसिया टेक्नीशियन के 5 पद और काउंसलर का एक पद शामिल हैं। इससे एक वर्ष में 44,60,40,000 रुपये का वित्तीय व्यय होगा। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए विभिन्न जिलों में 81 वेंटिलेटर खरीदने की अनुमति दी गई है।

जिला नागरिक अस्पताल, पंचकूला में उपयुक्त मैनपावर पहले से ही कार्यरत है। अब राज्य के शेष 21 जिलों में इसे मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है। महामारी के दौरान स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और प्रयोगशाला टेक्निशियनों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री स्टाफ नर्स के 1584 पद, फार्मासिस्ट के 92 पद, प्रयोगशाला टैक्नीशियन के 307 पद और रेडियोग्राफर के 197 पदों को भरने के लिए स्वीकृति पहले ही दे चुके हैं। सभी पद आउटसोर्सिंग नीति भाग-2 के तहत भरे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें