फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फैंसी नंबरों के कद्रदान, 15.20 लाख में बिका 0001 नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने सोमवार को नई सीरीज सीएच01-सीएन के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी की। इससे विभाग को 1.81 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। नीलामी में 0001 नंबर आरक्षित मूल्य 50 हजार के मुकाबले सबसे अधिक 15.20 लाख रुपये में नीलाम हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा 0009 नंबर आरक्षित मूल्य 30 हजार के मुकाबले 9.96 लाख रुपये, 0007 नंबर 7.91 लाख, 0006 नंबर 6.32 लाख, 0002 नंबर 5.34 लाख, 0005 नंबर 5.05 लाख, 0003 नंबर 3.79 लाख, 0004 नंबर 3.74 लाख, 0008 नंबर 2.79 लाख और 9999 नंबर 2.62 लाख रुपये में नीलाम हुआ। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फैंसी नंबरों की नई सीरीज के लिए उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और अब जो नंबर रह गए हैं उन्हें दोबारा नीलामी में रखेंगे। पिछली बार सीएच01-सीएम सीरीज के नंबरों की नीलामी में भी विभाग को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, जिससे विभाग को 2.12 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। इसमें सबसे अधिक 0001 नंबर 18.19 लाख रुपये में नीलाम हुआ था।
पुरानी सीरीज के बचे कई नंबरों की भी नीलामी
विभाग पुरानी सीरीज के बाकी बचे कई नंबरों की भी नीलामी करने में सफल रहा है। इनमें सीएच01-सीएम, सीएच01-सीएल, सीएच01-सीके, सीएच01-सीजे, सीएच01-सीजी, सीएच01-सीएफ, सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01 बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के नंबर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें