चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की ओर से पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) संगीत अध्यापक के नियुक्ति ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की मंजूरी के बाद हरियाणा सरकार ने 22 सफल अभ्यर्थियों के लिए यह आदेश जारी किए हैं। इस नियुक्ति के लिए 47,600 रुपए से 1,51,100 रुपए सैलरी निर्धारित की गई है।