आप आनलाइन रिटर्न भरना चाहते हैं तो जल्द भर दें वरना ऐसा न हो कि आपकी रिटर्न को आईटी का सर्वर रिटर्न कर दे। अब देशभर में आनलाइन रिटर्न भरने वालों की बढ़ती संख्या की वजह से ऐसा होने लगा है।
चार्टर्ड एकाउंटेंट एके चड्ढा के अनुसार आमतौर पर लोग अंतिम दिनों में ही रिटर्न दाखिल करते हैं। जानकार बताते हैं कि एकदम से सर्वर पर लाखों लोगों की रिटर्न का बोझ पड़ने की वजह से आयकर विभाग का सर्वर हैंग होने लगता है।
एक चार्टर्ड एकाउंटेंट के अनुसार हरेक चार्टर्ड एकाउंटेंट के पास ज्यादा से ज्यादा रिटर्न भरने की जिम्मेदारी है। चंडीगढ़ में आयकर के वकील भी रिटर्न भर रहे हैं।