फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्म योद्धा अवार्ड के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून, 300 से ज्यादा किए जाएंगे सम्मानित

Sat, 20 Jun 2020 12:38 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कर्म योद्धा अवार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) ने पूरी दुनिया को चपेट में ले रखा है। दुनिया भर में इस वायरस से संक्रमित होने और जान गंवाने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। लोगों में काफी डर है और अब तक इसका कोई इलाज नहीं मिला है। वहीं कुछ ऐसे हैं, जो अपनी जान की परवाह किए बिना वायरस से मुकाबले के लिए डटकर खड़े हैं।
विज्ञापन


कुछ ने तो कर्तव्यों का पालन करते हुए अपनी जान तक न्योछावर कर दी। ऐसे कर्म योद्धा डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन, पुलिस, एंबुलेंस ड्राइवर, समाजसेवी, फायरकर्मी के रूप में हैं। लॉकडाउन में जब लोग घर पर थे, तो यही लोग फ्रंट लाइन वर्कर बनकर कोरोना से मोर्चा संभाल रखा था। कोरोना संकट अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन ऐसे कर्म योद्धाओं का हौसला बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी बनती है।

अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अमर उजाला, एनजीओ आर्गेनिक शेयरिंग और चंडीगढ़ियन ग्रुप ने संयुक्त रूप से ऐसे लोगों को कर्म योद्धा अवार्ड से सम्मानित करने का फैसला लिया है। इसके लिए कोई भी अपनी दावेदारी पेश कर सकता है। आवेदन ई-मेल एड्रेस  organicsharing75@gmail.com  पर 30 जून तक भेजने होंगे।
विज्ञापन


आवेदन में नाम, पता, पेशा, मोबाइल नंबर के साथ कोरोना संकट में किए गए कार्यों के बारे में बताना होगा। अब तक सैकड़ों लोग आवेदन कर चुके हैं। आए आवेदनों के आधार पर 25 संस्थान और 300 कोरोना योद्धा को इस अवार्ड से सम्मानित किया जाना है। आवेदन की तय सीमा खत्म होने के बाद सम्मानित किए जाने की तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें