पटाखों के अस्थायी लाइसेंस के लिए 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को इस संदर्भ में आर्डर जारी कर दिए। सेक्टर-17 उपायुक्त कार्यालय भू-तल विंडो नंबर- 12-13 पर जाकर पटाखों के लाइसेंस के लिए 25 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पटाखों के अस्थायी लाइसेंस के लिए 100 रुपये का फार्म भरकर लाइसेंस फीस देनी होगी।