फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा विक्रेताओं ने डीसी को लिखा पत्र, लाइसेंस के लिए पहले दिन 300 आवेदन

Sun, 15 Oct 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पटाखे - फोटो : self
विज्ञापन
पहले से जारी किए गए लाइसेंस वापस लेकर डीसी आफिस ने शनिवार को नए लाइसेंस के लिए आवेदन मांगे। पहले दिन ही 300 लोगों ने नए लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया। अब विक्रेताओं में लाइसेंस की होड़ लग गई है क्योंकि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछले साल में दिए गए लाइसेंस के 20 प्रतिशत को ही स्टाल लगाने की मंजूरी देने के लिए कहा है। ऐसे में एक विक्रेता अपने जानकारों के नाम पर ज्यादा से ज्यादा आवेदन फार्म भर रहा है।
विज्ञापन


रविवार को भी लाइसेंस के लिए आवेदन लिया जाएगा। 100 रुपये में आवेदन फार्म बेचा जा रहा है जबकि 500 रुपये अलग से लाइसेंस फीस जमा करवाई जा रही है। सोमवार दोपहर दो बजे तक लाइसेंस के लिए आवेदन फार्म लिए जाएंगे। 5 बजे ड्रा निकाले जाएंगे। जबकि नए लाइसेंस के लिए सभी के आवेदन लेने से पटाखा विक्रेता एसोसिएशन में रोष है। एसोसिएशन ने डीसी को शनिवार को पत्र भी लिखा है। उनका कहना है कि जिन लोगों ने फैसला आने से पहले लाइसेंस के लिए आवेदन किए थे उनके ही आवेदन लेने चाहिए थे।

पटाखा विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि पहले के विक्रेताओं से जो लाइसेंस के लिए आवेदन लिए गए थे उनसे भी नए सिरे से आवेदन फार्म मांगे जा रहे हैं जो कि गलत है। उनका कहना है कि पिछले आवेदन में फायर और पुलिस वेरिफिकेशन भी मांगी गई थी लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। एडीसी राजीव गुप्ता का कहना है कि करीब 300 लोगों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। रविवार को भी कार्यालय आवेदन फार्म लेने के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन


करीब 100 को मिलेंगे लाइसेंस
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछले साल दिए गए लाइसेंस का 20 प्रतिशत स्टाल देने के लिए कहा है। प्रशासन के अनुसार पिछले साल 480 को लाइसेंस दिए गए थे ऐसे में करीब 100 लोगों को लाइसेंस मिल सकता है। जबकि प्रशासन ने पटाखा बेचने की साइट पहले से ही तय कर चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें