फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ईडब्ल्यूएस कोटे मेंे दाखिले के लिए 18 से करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) और वंचित वर्ग के लिए 18 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शहर के 57 निजी स्कूल में 25 प्रतिशत के तहत ईडब्ल्यूएस और डीजी 815 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। 18 दिसंबर तक ईडब्ल्यूएस और डीजी कैटेगरी में प्राइवेट स्कूलों को शिक्षा विभाग के पोर्टल से जोड़ना होगा। शहर के सभी निजी स्कूलों में आवेदन के लिए निशुल्क ऑनलाइन सुविधा होगी।
अभिभावकों को दाखिले के लिए दस स्कूलों में आवेदन करना होगा। इसके बाद घर से स्कूल की दूरी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग स्कूल आवंटित करेगा। शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों को सुविधा देते हुए शहर के सभी निजी स्कूलों में हेल्पलाइन केंद्र स्थापित करने होंगे। स्कूल प्रबंधकों को दो कम्प्यूटरों की व्यवस्था वाईफाई के साथ करनी होगी। इसके अलावा एक शिक्षक की देखरेख में अभिभावकों को सहयोग करना होगा।
विज्ञापन

अभिभावक जरूरी कागजात के साथ जाकर आवेदन कर सकेंगे। वे चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर 18 दिसंबर से 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 1 से 21 फरवरी तक बच्चों के जमा कागजों की पड़ताल की जाएगी। 25 फरवरी को ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से बच्चों को स्कूल अलॉट किया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक दाखिला के बारे में 9 मार्च को बच्चों की कंफर्म जानकारी शिक्षा विभाग को देंगे। करनी होगी। द्वितीय सूची के बाद 17 मार्च को ड्रा घोषित किया जाएगा। इसमें सिर्फ उन बच्चों को दाखिला दिया जाएगा जो प्रथम काउंसलिंग में फॉर्म भर चुके होंगे और उन्हे कोई भी स्कूल अलॉट नहीं हुआ होगा। स्कूल की ओर से विभाग को 24 मार्च को जानकारी देनी होगी कितनी सीटें भर गईं और कितनी खाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें