फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पेक में बीटेक दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जोसा के जरिए करना होगा आवेदन, चंडीगढ़ के विद्यार्थियों के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। जेईई एडवांस्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में सोमवार से दाखिला प्रकिया शुरू हो गई है। पेक में दाखिला ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) के जरिए होगा। उम्मीदवारों को दाखिले के लिए जोसा की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। पेक में इंडस्ट्री की मांग को देखते हुए सत्र 2023-24 में बीटेक के कई नए कोर्सेज में दाखिला शुरू किया गया है। इसमें बीटेक कंप्यूटर साइंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स में वीएलएसआई डिजाइनिंग शामिल हैं।
विज्ञापन


पेक में बीटेक दाखिले में चंडीगढ़ से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहती हैं। वहीं अन्य 50 प्रतिशत पर ओपन कैटेगरी के तहत दाखिले करवाए जाते हैं। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए पेक अपने स्तर पर दाखिला करेगा। इसका कार्यक्रम पेक के जरिए इसी सप्ताह वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


पेक में बीटेक कोर्स और सीटें
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग - 30
सिविल इंजीनियरिंग - 120
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग - 120
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डाटा साइंस) - 60
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) - 30
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग - 120
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग - (वीएलएसआई डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी) - 120
मैटेरियल एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग - 60
मैकेनिकल इंजीनियरिंग - 120
प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग - 40

ये रहेगा दाखिले का कार्यक्रम
उम्मीदवार की ओर से कोर्स व संस्थान का विकल्प चुनना और दाखिला आवेदन शुरू : 19 जून
विकल्प चुनने का आखिरी दिन : 24 जून
मॉक सीट एलोकेशन-1 सूची जारी - 25 जून
मॉक सीट एलोकेशन -2 के लिए विकल्प चुनने का आखिरी दिन - 26 जून
मॉक सीट एलोकेशन-2 सूची जारी - 27 जून
विकल्प बदलने की सुविधा और कोर्स लॉक करने का आखिरी दिन : 28 जून
सीट अलॉटमेंट का पहला राउंड - 30 जून
फीस जमा करवाने का समय - 30 जून से 4 जुलाई
ऑनलाइन रिपोर्टिंग, फीस जमा और कागजात जमा करवाने का समय : 30 जून से 4 जुलाई
राउंड -1 के लिए सवाल-जवाब का आखिरी दिन - 5 जुलाई
राउंड-2 सीट एलोकेशन - 6 जुलाई
ऑनलाइन रिपोर्टिंग और फीस जमा - 6 जुलाई से 10 जुलाई
सीट एलोकेशन राउंड -3 - 12 जुलाई
ऑनलाइन रिपोर्टिंग और फीस जमा करवाने का समय - 12 जुलाई से 14 जुलाई
सीट एलोकेशन राउंड - 4 - 16 जुलाई
ऑनलाइन रिपोर्टिंग और फीस जमा - 16 जुलाई से 19 जुलाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें