फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में बीए-बीएड दाखिले के लिए आवेदन तिथि 15 तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बारहवीं के बाद बीए-बीएड इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम करने के इच्छुक विद्यार्थी अब 15 मई तक पीयू में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी एंड वोकेशनल एजुकेशन (आईईटीवीई) में कोर्स की 50 सीटें हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी 15 मई रात साढ़े 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं और फीस 11:50 तक भर सकते हैं। चार साल का इंटिग्रेटेड कोर्स के पाठ्यक्रम को एनईपी 2020 के तहत तैयार किया है। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा लिए जाने वाले नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होगा। बारहवीं पास करने वाले विद्यार्थी कोर्स में आवेदन करने के लिए योग्य हैं। कोर्स संबंधी अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी पीयू की वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें