फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चंडीगढ़ पहुंच रहे अनुराग ठाकुर, सीएए के बारे में चलाएंगे जागरुकता अभियान

Sun, 05 Jan 2020 04:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चंडीगढ़ में जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। वे चंडीगढ़ में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में  पांच जनवरी यानी रविवार को मंडल 8 के निवासियों से मिलेंगे। इस दौरान अनुराण ठाकुर घर-घर जाकर लोगों को कानून के प्रति जागरूक करेंगे।

विज्ञापन


ममता पर बरसे प्रभात झा-
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अभियान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद और चंडीगढ़ प्रभारी प्रभात झा ने खूब शब्द बाण छोड़े। उन्होंने कहा कि लगता है कि ममता बनर्जी का खाना नहीं पचता, इसलिए खूब तेज-तेज चलती हैं। प्रभात झा ने कहा कि वह कभी शांत भाव से नहीं चलतीं। ऐसे चलती हैं कि मानों हाथ में तलवार है और अभी पाकिस्तान पर हमला करने जा रहीं हों। 

उन्होंने कहा कि, उनका नाम ममता है और देश की जनता भी उनसे ममता मांगती है। वह कैसे कह सकती हैं कि संविधान की धज्जियां उड़ा देंगी। संसद से कानून पास हुआ है और अगर इसका वह इन शब्दों के साथ विरोध कर रही हैं तो यह संवैधानिक पाप है। प्रभात झा कांग्रेस के नेताओं पर भी खूब बरसे। उन्होंने कहा कि देश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस के नेताओं ने सिर्फ वेतन के लिए काम किया, वतन के लिए नहीं। भाजपा सरकार वतन के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन


सभी पार्षद, कर्मचारी संघ के नेता एक्ट को पढ़ें: झा
प्रभात झा ने उपस्थित सभी पार्षद, कर्मचारी संघ के नेता व अन्य लोगों को आह्वान किया कि वे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को पढ़ें और फिर इसकी वास्तविकता को घर-घर तक पहुंचाए। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र भर में 5 से 15 जनवरी तक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर रही है। उन्होंने सभी नेताओं से कहा कि वह दिन में कुछ लोगों के साथ बैठें और फिर उन्हें समझाएं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें