फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज पाल और श्रावस्ती ने जीते टेनिस टाइटल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अनुज पाल और श्रावस्ती ने रूट्स आएटा नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप के विजेता टाइटल जीते। चैंपियनशिप जीरकपुर स्थित रूट्स टेनिस अकादमी में आयोजित की गई। लड़के-लड़कियाें के अंडर-14 आयु वर्ग में फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

लड़कों केअंडर-14 वर्ग के सिंगल के फाइनल में अनुज पाल ने शानदार खेल दिखाते हुए दिव्यम शर्मा को 6-3, 6-3 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। इस मुकाबले मेंपहली गेम से ही अनुज पाल ने बढ़त बना ली थी, यह बढ़त दूसरे सेट में जारी रही। दिव्यम शर्मा ने मैच में वापसी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वह इसमें सफल नही हो सके। विजेता अनुज पाल ने 8 वर्ष की उम्र से टेनिस सीखना शुरू किया। रूट्स टेनिस के कोच गौरव से ट्रेनिंग ली। इस खिलाड़ी के पिता भारत सरकार में वैज्ञानिक है। वहीं लड़कियों के अंडर-14 वर्ग के सिंगल के फाइनल में श्रावस्ती ने ईशिता को 6-4, 6-3 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें