चंडीगढ़। तेंदुए की खाल तस्करी मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने आरोपी दिलावर सिंह को अग्रिम जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश भावना जैन ने 27 अक्टूबर को आदेश में कहा कि जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल हो गई है। सीबीआई के अनुसार, आरोपी ने सितंबर 2025 में 80 हजार रुपये में खाल खरीदकर मनीमाजरा में पहुंचाई थी। अदालत ने आरोपी को जांच में सहयोग करने, गवाहों को प्रभावित न करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्तें लगाई हैं।