चंडीगढ़ के सेक्टर- 25 कॉलोनी में नगर निगम के सफाईकर्मी की घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल छिड़ककर हुड़दंगबाजों ने आग के हवाले कर दिया गया। आरोप है कि पूर्व प्रधान के गोलीबारी कांड में आपसी रंजिश के चलते कार को आग लगाई गई है। वारदात में एक आरोपी की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
वारदात गुरुवार देर रात करीब एक बजे की है।
शिकायतकर्ता विकास कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-17 नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। शुक्रवार रात वह घर में सो रहा था। तभी जोरदार धमाका हुआ। जब बाहर निकालकर देखा तो दो अज्ञात युवक कार को आग लगाकर भाग रहे थे। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले पड़ोसियों की मदद से कार में लगी आग को किसी तरह बुझाया गया। जब सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो एक आरोपी की हरकत कैद थी, जोकि कार में आग लगाकर भागता हुआ दिख रहा है। विकास का आरोप है कि हाल ही में हुए पूर्व प्रधान के गोलीबारी कांड में आरोपियों के आपसी रंजिश के चलते उनके कार को आग लगाई गई है। बता दें कि बीते सप्ताह सेक्टर-56 में बाइक और और आईटी पार्क थाने के अंतर्गत तीन कार को आग के हवाले किया गया था। वहीं शिकायत के आधार पर सेक्टर-24 चौकी पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।