चंडीगढ़। एएनटीएफ ने 600 ग्राम चरस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी हिमाचल के कुल्लू से चरस लाकर ट्राइसिटी में सप्लाई करते थे। आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के गांव निचला बलवाल निवासी शिवम और पटियाला के गांव सफरा निवासी कमलजीत सिंह और कांगड़ा के गांव मलेंटा निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एएनटीएफ ने सेक्टर-35 के सरकारी स्कूल के पास से दो संदिग्ध युवकों को शक के आधार पर शिवम और कमलजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शिवम से 271 ग्राम और कमलजीत सिंह से 183 ग्राम चरस बरामद की। पूछताछ के बाद पुलिस ने विपिन कुमार को भी 142 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। शिवम ने बताया कि वह विपिन से सस्ते दाम पर चरस लाकर ट्राइसिटी में महंगे दाम पर बेचते थे।