फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी शादी: एक रुपये में लगन और 15 लाख दान

Sat, 13 Dec 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मवीर और कविता दोनों ही पढ़े लिखे हैं, इसलिए नई मिसाल की शुरूआत की है। न दहेज लेंगे और न ही हज देंगे। मात्र एक रुपये में लगन और सादगी से शादी। मेहमान आए और बधाई दी और चले गए। बिना दहेज के हुई इस शादी में दोनों ही पक्षों की ओर से 15 लाख रुपये गोशालाओं को दिए गए। क्षेत्र में यह पहली शादी है जब इस तरह से गोशालाओं को दान दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम प्रोफेसर बीर सिंह के लड़के कर्मवीर का लगन समारोह हुआ। इस दौरान क्षेत्र के हजारों लोगों ने समारोह में शिरकत की। न केवल सांसद धर्मबीर सिंह बल्कि मंत्री रामबिलास शर्मा के भाई राजेंद्र शर्मा शामिल हुए। शादी से पहले इस सगाई की खास बात यह रही कि दोनों ही पक्षों द्वारा न तो दहेज लिया गया और न ही दहेज का जिक्र किया गया। लड़का पक्ष की ओर प्रोफेसर डा. बीर सिंह व लड़की पक्ष की ओर से भाजपा के जिलाध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने सादगी ने समारोह किया।
विज्ञापन

दहेज नहीं लिया, लिया मात्र एक रुपया

शुक्रवार देर शाम कुराहवटा रोड पर डा. बीर सिंह के आवास पर हुए कार्यक्रम में लगन समारोह हुआ और यहां सामान्य रूप से प्रोग्राम हुआ। न गाड़ी और न ही अन्य सामान। दहेज के खिलाफ इस शादी में रस्म के तौर पर मात्र चांदी का एक रुपया और नारियल लिया गया। दोनों पक्षों ने साढ़े सात लाख-2 रुपये क्षेत्र की 24 गोशाला व दो धर्मशालाओं के लिए दिए।

ऐसे में 25-25 हजार रुपये प्रति गोशाला के हिस्से आया है। एमए पास दूल्हा और दुल्हन पीएचडी लड़की कविता का कहना है कि वे समाज को एक संदेश देना चाहते हैं कि दहेज लेना और देना पाप है इसलिए दहेज के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए। हमारी कोशिश रहेगी कि समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ अपनी शादी से ही शुरुआत की जाए।

बता दें कि इससे पहले भी डा. बीर सिंह ने अपनी लड़की शादी में कन्यादान की राशि को गोशालाओं को दान कर दी थी। इस बारे में लड़की के पिता कंवर सिंह यादव का कहना है कि हम चाहते हैं कि समाज से दहेज प्रथा समाप्त हो। वही, लड़के के पिता डा. बीर सिंह का कहना है शादी में वाहियात खर्च से बचना चाहिए। हमारा प्रयास है कि सादगी से ही जीवन को जीना चाहिए, इसलिए ही यह शादी इस प्रकार से की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें