फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के खिलाफ बेनामी शिकायतें

Tue, 25 Feb 2014 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में इन दिनों भ्रष्टाचार की शिकायतें बढ़ने लगी हैं और खास बात यह है कि बोर्ड के आला अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें देने वाले बेनामी हैं।
विज्ञापन


फिलहाल, बोर्ड के तीन अधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही है, लेकिन बोर्ड के मुख्य प्रशासक आनंद मोहन शरण के पास ई-मेल, फैक्स और डाक के जरिये बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें मिलने का सिलसिला जारी है।

फिलहाल, बोर्ड सचिव वीरेंद्र दहिया के खिलाफ सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को जांच सौंपी गई है, जबकि मार्केट कमेटी के दो सचिवों पर भी आरोपों का दौर चल रहा है।
विज्ञापन


बोर्ड के सचिव वीरेन्द्र दहिया के खिलाफ एक शख्स ने शिकायत दी है कि बोर्ड सचिव हरियाणा के विभिन्न जिलों में तैनात मार्केट कमेटी सचिवों को तंग करते रहे हैं।

इन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड के मुख्य प्रशासक ने मामले की जांच रिटायर्ड जज आरपी भसीन को सौंप दी है। इसी सिलसिले में सभी जिलों के मार्केट सचिवों से पूछताछ शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


इनमें सचिवों से उनके कार्यकाल के दौरान संबंधित अधिकारी के बारे में जानकारियां हासिल की जा रही हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता राजकुमार ने भी मार्केट कमेटी पंचकूला के रिटायर्ड अधिकारियों के खिलाफ आरोप लगाए हैं।

वहीं, पंचकूला मार्केट कमेटी के सचिव जेके बंसल पर भी रिफंड संबंधी दस्तावेजों के गुम होने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

इसके अलावा मार्केट कमेटी बरवाला की सचिव सुमनलता पर रिफंड मामले में विभागीय जांच चल रही है।  



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें