फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘क्वेस्ट फॉर डिविनिटी' में दिखे नैतिकता के रंग

Tue, 31 Dec 2013 02:23 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सृष्टि, समय के बदलाव के साथ नैतिक मूल्यों में परिवर्तन और इसके हश्र पर आधारित डांस ड्रामा ‘क्वेस्ट फॉर डिविनिटी ने सैकड़ों दर्शकों को बांधे रखा।
विज्ञापन


वैदिक मूल्यों पर आधारित इस प्रस्तुति के जरिये स्टूडेंट्स ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर खूब तारीफें बटोरीं। मौका था इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में सेक्टर-आठ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का।

डांस ड्रामा में अलग-अलग कक्षाओं के 200 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने प्रकृति के सृजन से आतंकवाद के दौर तक को दर्शकों के सामने बेहतरीन ढंग से पेश किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद डीएवी गान और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि मौजूद डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के वाइस चांसलर डा. आरके कोहली का स्कूल के प्रिंसिपल डा. अनिल पाठक ने स्वागत किया।

डा. कोहली ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए वैदिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही स्कूल के छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना की।
विज्ञापन


शुरुआत में विभिन्न फलों के रंग और ड्रेस में स्टेज पर पहुंचे किंडर गार्टन ने फलों की पौष्टिकता और बेहतर स्वास्थ्य के लिए इसकी जरूरत का संदेश एक बेहतरीन डांस के जरिये पेश किया। डांस ड्रामा में प्रकृति से जुड़े तमाम पहलुओं को जीवंत रूप में पेश किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें