चंडीगढ़ में सेक्टर-26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी (जीजीएससीपी) में बुधवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग चेयरमैन सरदार सेवा सिंह सेखों समारोह में मुख्य अतिथि थे।
प्रिंसिपल जसविंदर कौर ने सालाना रिपोर्ट में बताया कि कॉलेज के 53 डिप्लोमा और 20 डी फार्मेसी स्टूडेंट्स ने स्टेट लेवल पर रैंक हासिल किए हैं। इस मौके पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल स्थान पाने वाले 110 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।