पीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के वार्षिक कल्चर उत्सव, गूंज-2014 के दूसरे दिन 20 कालेज के प्रतियोगिओं ने अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया।
इसमें मुख्य आकर्षण रॉक बैंड शो और आरजे हंट प्रतियोगिता रही। फेस्टिवल की शुरुआत थिएटर प्रतियोगिता से हुई, जिसमें यूआईईटी के थिएटर ग्रुप का पहला स्थान रहा।
आरजे हंट में भी युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शाम को शहर के 20 रॉक बैंड ने कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुती दी, जिसमें फेस्टिवल में मौजूद सभी युवाओं ने आनंद लिया।
देर शाम पंजाबी गायक एम्मी विर्क ने अपने गानों से शाम को सुरमई बनाया। शुभम चौधरी को आरजे हंट प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला।