पंजाब यूनिवर्सिटी की अप्रैल में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल शुक्रवार को हुई मीटिंग में तैयार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल 2016 से पीयू की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी।
पहली बार कंपार्टमेंट की परीक्षाएं भी साथ होंगी। विभिन्न कक्षाओं के प्रेक्टिकल 18 मार्च से शुरू होंगे। सेमेस्टर परीक्षाएं मई के दूसरे हफ्ते से शुरू होंगी।
6 मई को सभी संकायों के लिए कॉमन इन्वयारमेंट स्टडी (अनिवार्य पेपर) आयोजित किया जाएगा। पीयू एग्जाम कमेटी ने सालाना डेटशीट पर अपनी मुहर लगा दी है। अगले हफ्ते तक डेटशीट जारी हो सकती है।