फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीता रंजन को मिला पीयरसन टीचिंग अवार्ड

Sun, 22 Dec 2013 09:20 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंडी कैट्स, बबल्स एंड बनी हो या अंग्रेजी के ए के उच्चारण के छह तरीके हो। इन पर शोध करने के बाद बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन


शिक्षा में इसके सफल प्रयोग करने के लिए पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय की टीचर को पीयरसन टीचिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया।

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह सम्मान दिया गया।

टीचर अनीता रंजन ने इसका श्रेय अपनी मेहनत और स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. शशि बनर्जी को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में एलकेजी के बच्चों को अलग अलग तरीके से शिक्षण का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि किसी भी शब्द के लिए उच्चारण पर अधिक ध्यान देना बेहद जरूरी है। पढ़ाई के दौरान न केवल बच्चों को बोलकर, बल्कि बच्चों को पढ़ाने के लिए कई और गतिविधियां आयोजित की जाती है, ताकि पढ़ाई के प्रति बच्चों की रुचि बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीता ने कहा कि अंग्रेजी का पहला अक्षर का उच्चारण छह तरह से किया जा सकता है। लेकिन, बच्चों को उनके लिए जरूरी और सहज उच्चारण ही बताए जाते हैं।

बच्चों की सृजनात्मकता को ध्यान में रखकर आसान शब्द और कहानियों के जरिए भी पढ़ाई कराई जाती है। जल्द ही वह फ्लैश कार्ड्स भी बच्चों के लिए लेकर आएंगी।

उन्होंने बताया कंपनी के एमडी दीपक महरोत्रा भी इस मौके पर मौजूद थे। इसमें कुल 18 कैटेगरी में यह पुरस्कार दिए गए और बेस्ट प्री प्राइमरी स्कूल टीचर का खिताब अनीता रंजन को मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें