फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बेटी अनीता कुंडू ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर लहराया तिरंगा

Tue, 23 Oct 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को नेपाल और चीन के रास्ते से फतेह करने वाली अनीता कुंडू ने अब दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर भी तिरंगा फहरा दिया है। अनीता ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका की 5790 मीटर ऊंचाई वाली सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो फतेह की। गांव फरीदपुर की बेटी ने दुनिया की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करने की ठान रखी है। सेवन समिट अभियान के तहत अनीता ने चार सबसे ऊंची चोटियों को फतह कर लिया है।

विज्ञापन


बधाइयां देने वालों का लगा तांता 
हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत अनीता कुंडू द्वारा दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने की खबर पहुंचते ही हरियाणावासियों में जश्न का माहौल हो गया। लोग बधाई देने के लिए उनके घर पर पहुंचे। इस मौके पर अनीता की मां राजपति देवी ने खुशियां साझा कीं। अनीता की मां ने कहा कि मेरी बेटी ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। आज बेटी बेटों से कही आगे है। समाज को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। 

सेवन समिट अभियान जारी
हिसार की बेटी अनीता कुंडू ने दुनिया की सेवन समिट के तहत सात ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा हुआ है। सोमवार को अनीता ने अपने अभियान के तहत चौथी ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहरा दिया है। वर्ष 2008 में अनीता हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई। 2011 में उन्होंने लेह-लद्दाख की 22 हजार फीट ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। 2011 में ही अनीता ने उत्तराखंड की सतोपंथ की 23 हजार फीट ऊंची चोटी पर चढ़ाई की। इसके बाद 2013 में माउंट एवरेस्ट को नेपाल और 2017 में चीन की तरह से फतह किया था। वह माउंट एवरेस्ट को दोनों तरफ से फतह करने वाली देश की पहली महिला हैं। उन्होंने 2018 में इंडोनेशिया, रूस और किलिमंजारो फतह किया है।  
विज्ञापन


वर्ष 2015 और 2018 में किया तूफान का सामना 
अनीता कुंडू ने 2013 में नेपाल के रास्ते और 2017 में चीन की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया था। अप्रैल 2015 में भी उसने प्रयास किया था। मगर 26 अप्रैल 2015 को एवरेस्ट पर भूकंप आ गया। उस समय अनीता 22 हजार फीट की ऊंचाई पर थीं। भूकंप में वह बाल-बाल बची थीं। इसी प्रकार वर्ष 2018 में भी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी देनाली पर भी तूफान का सामना करना पड़ा। एक घंटे के सफर से चोटी की चढ़ाई पूरी हो जाती तब अनीता ने कहा था कि जान है तो जहान है। अब अनीता ने चौथी ऊंची चोटी को भी फतह कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें