फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी पर विवादित बयान देने वाले विज ने खाया था परांठा, बिगड़ी तबीयत

Tue, 17 Jan 2017 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
अनिल विज ने दिया था विवादित बयान - फोटो : ANI
विज्ञापन
रोहतक में चले नेशनल यूथ फेस्टिवल में मंत्री अनिल विज ने रोहतक में खास तरह के स्पेशल परांठे का स्वाद चखा। लेकिन उसके बाद से उनकी हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


विज ने बताया कि उन्होंने वहां एक स्पेशल ढंग का परांठा खाया था, लेकिन इसके बाद उन्हें फूड प्वाइजनिंग हो गई। इस वजह से उनकी हालत खराब हो गई। 

उसके बाद सोमवार को वे वापस अंबाला कैंट लौट आए और यहां उन्होंने इस मर्ज की दवा भी ली। स्वास्थ्य महकमे के डॉक्टरों ने उन्हें इस बाबत जरूरी उपचार प्रदान किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

रेस्ट हाउस में रुकने की बजाय सीधे विज के घर पहुंचे सुभाष बराला

अनिल विज - फोटो : ANI
इसी सूचना जब करनाल से चंडीगढ़ लौटते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को लगी, तो वे भी रेस्ट हाउस में रुकने की बजाय सीधे विज के घर पहुंच गए। उनके साथ  प्रदेश प्रवक्ता डा. संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष जगमोहन कुमार भी मौजूद रहे। 

विज ने उन्हें भी बताया कि रोहतक में यूथ फेस्टिवल के दौरान उन्होंने विभिन्न तरह के मिक्सर पदार्थ का परांठा पेटभरकर खाया था, इसीलिए उनकी तबीयत खराब हुई और वे दवा लेकर आराम ही कर रहे थे। 

प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने भी कहा कि उन्हे मालूम चला था कि मंत्री विज की हालत खराब है, इसीलिए वे चंडीगढ़ जाते हुए उनका हालचाल पूछने यहां उनके आवास पर आए हैं। उन्होंने विज को भी सेहत का ध्यान रखने और आराम करने की सलाह दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें