फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री विज ने किया विवादित ट्वीट, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता को बताया ताड़का

Mon, 04 Feb 2019 09:14 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Anil vij - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ट्वीट के जरिये अक्सर निशाना साधने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। विज ने ममता को लेकर विवादित ट्वीट में लिखा है कि ममता बनर्जी ताड़का बनकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय भक्ति के यज्ञ में व्यवधान डाल रही हैं। 

विज्ञापन



बचपन में जब राम लीला देखने जाया करते थे, उसमें एक सीन आता था कि जब ऋषि मुनि यज्ञ किया करते थे तो ताड़का उसमें व्यवधान डाला करती थीं। ठीक वही काम ममता जी कर रही हैं, कभी अमित शाह जी की रथयात्रा पर प्रतिबंध लगा कर, कभी जहाज उतरने की इजाजत न देकर। अब योगी आदित्यनाथ जी के हेलीकॉप्टर को उतरने से रोकना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल किसी के बाप का नहीं है, वह हम सबका है। देश में प्रजातंत्र है, वहां सभी को जाने का अधिकार है। वहां सब पार्टियों को अपनी-अपनी राजनीतिक गतिविधियां चलाने का अधिकार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें