फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल विज ने किसान आंदोलन पर बोला हमला: कहा- कृषि कानूनों का विरोध कर केजरीवाल बनना चाहते हैं किसान नेता

Thu, 15 Jul 2021 06:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर किसान आंदोलन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2012 में कई लोग राजनीतिक आकांक्षाओं के लिए अन्ना हजारे के आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने इसे हासिल भी किया और केजरीवाल बन गए। कृषि कानूनों के विरोध में कई किसान नेता केजरीवाल बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि वह किसान आंदोलन के माध्यम से ‘केजरीवाल’ बनना चाहते हैं। विज गुरुवार को यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में अन्ना हजारे का आंदोलन हुआ था और बहुत सारे लोगों की जनभावनाएं उनके साथ जुड़ी थीं। लेकिन कुछ लोग उसमें अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए जुड़े हुए थे। 

विज्ञापन


उन्होंने अपना राजनीतिक मकसद भी हासिल किया और मुख्य मुद्दे को छोड़ दिया और वे चुनाव जीतकर दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए।  गृह मंत्री ने कहा कि उसी तरह किसान आंदोलन में भी बहुत सारे किसान नेताओं के राजनीतिक उद्देश्य हैं। उनमें से चढूनी भी एक हैं। इसीलिए ये लोग इस आंदोलन को किसी अंजाम तक पहुंचने नहीं देना चाहते और ये लोगों की भावनाओं को भड़काकर रखना चाहते हैं। केंद्र सरकार के बार-बार बुलाने पर भी बातचीत नहीं करना चाहते हैं क्योंकि इनको किसानों के हितों से कुछ लेना-देना नहीं हैं। ये तो किसानों के माध्यम से अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि बनाना चाहते हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि विश्व भर में कोरोना महामारी आई है। इसने अर्थव्यवस्था को सभी ओर से प्रभावित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने वित्तीय इनपुट देकर इसको संभालने की कोशिश की है। इसके अलावा, कोरोना की दूसरी लहर के बाद भी केंद्र सरकार ने एक लाख 25 हजार करोड़ का वित्तीय पैकेज दिया है ताकि अर्थव्यवस्था को संभाला जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें