फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल विज बोले- हरियाणा सरकार नहीं शुरू करेगी अंतरराज्यीय बस सेवा, सीएम भी इस पर सहमत

Wed, 20 May 2020 09:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • हरियाणा के अंदर ही चलेगी रोडवेज की बसें, पुलिस पर पथराव करने वाले नपेंगे
  • गुरुग्राम में हुई मृत्यु ने बढ़ाई सरकार की चिंता, विज बोले- यह अपने आप में पहला मामला
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार अंतरराज्यीय बस सेवा नहीं शुरू करेगी। कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। सुबह स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ बैठक हुई है। जिसमें विज ने सीएम के सामने यह मुद्दा रखा है। विज ने बताया कि मुख्यमंत्री उनकी बात से सहमत हैं। उन्होंने बसें दूसरे प्रदेशों में न भेजने की हामी भर दी है। 

विज्ञापन


अब सिर्फ हरियाणा के अंदर ही बसों का संचालन किया जाएगा। विज ने इस बाबत मुख्यमंत्री को लिखित में भी पत्र भेज दिया है। विज के मुताबिक अंतरराज्यीय बस सेवा इसलिए भी नहीं शुरू की जाएगी, क्योंकि इतनी अधिक संख्या में न तो लोगों के टेस्ट संभव हैं और न ही क्वारंटीन करने की व्यवस्था बन सकेगी। 

यह भी पढ़ें- बहादुरगढ़ः बादली से गुजर रही एनसीआर माइनर में डूबे दिल्ली के तीन युवक, एक का शव मिला
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली के बार्डर क्षेत्र में हरियाणा पुलिस पर की गई पत्थरबाजी पर अनिल विज ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि दिन रात हमारी पुलिस ड्यूटी दे रही है। लोगों की रक्षा के काम में जुटी है। ऐसे में पत्थरबाजी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने जो आदेश हरियाणा सरकार को दिए हैं। उनमें भी यही कहा गया है कि कोविड सेवा में लगे लोगों को आने जोन की छूट दी जाए। जिसमें कुछ श्रेणियों जैसे चिकित्सक नगर निगम कर्मचारी आदि को छूट देने के लिए कहा गया है। आम लोगों के आवागमन के लिए नहीं कहा गया है।
विज्ञापन


गुरुग्राम में हुई मृत्यु ने बढ़ाई सरकार की चिंता
कोरोना के कारण गुरुग्राम के 38 साल के युवक की मौत को लेकर सरकार चिंतित है। अनिल विज ने बताया कि युवक कल ही अस्पताल में एडमिट हुआ था और आज उसकी मृत्यु हो गई। यह अपनी तरह का पहला केस है। जिसकी जांच चल रही है। मैं चिंतित हूं कि अचानक यह कैसे हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें