फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अवैध खनन गृह मंत्रालय की कमजोरी का नतीजा'

Tue, 10 Jun 2014 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले अवैध खनन की जिम्मेदारी भाजपा के कंधों पर डालने वाले डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर निकायमंत्री अनिल जोशी ने जोरदार हमला बोला है। जोशी ने साफ शब्दों में कहा कि अवैध खनन को रोकना किसकी जिम्मेदारी है ? चोरी को रोकने की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस के पास है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय व पुलिस की कमजोरी है, जो सूबे में अवैध खनन हो गया। जोशी के इस बयान से पंजाब में सियासत गर्माने की संभावना है क्योंकि गृह मंत्रालय डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के पास है। अनिल जोशी सोमवार को काफी जोश में थे। उन्होंने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को भी अपने निशाने पर लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

दो दिन पहले ही सुखबीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अवैध खनन पर शिअद या उनका क्या दोष है? यह विभाग भारतीय जनता पार्टी के पास है और भाजपा के अनिल जोशी काफी समय तक  उद्योग मंत्री रहे हैं। अनिल जोशी कुछ समय पहले ही निकाय मंत्री बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि जब वे मंत्री थे तो पुलिस से कई केस दर्ज करवाए। उसके बाद क्या हुआ वे कुछ नहीं कह सकते लेकिन अवैध खनन एक चोरी है और चोरी को रोकना पुलिस व गृह मंत्रालय जिम्मेदार है। क्या गृह मंत्रालय कमजोर है? इस पर जोशी ने कहा कि वे कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें