फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भुगतान नहीं होने से नाराज ठेकेदारों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भुगतान नहीं होने पर चंडीगढ़ नगर निगम ठेकेदार यूनियन ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को 20 से ज्यादा ठेकेदार सदन की कार्रवाई के दाैरान निगम मुख्यालय पहुंचे और सदन के बाहर बैठ गए। हालांकि धरना शांतिपूर्ण रहा। इस दाैरान ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि 21 से पहले अगर भुगतान नहीं हुआ या फिर कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला तो वह 21 फरवरी को रोज फेस्टिवल के दाैरान चंडीगढ़ प्रशासक के सामने भी धरना देंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अब तो उनके यहां आए दिन लोग अपना बकाया वसूलने पहुंच जाते हैं। उन लोगों के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। करीब 250 ठेकेदारों का 35 करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया है। प्रशासन बजट का अभाव बता रहा है।
विकास काम पर भी पड़ेगा असर

ठेकेदार हरि शंकर मिश्रा ने बताया कि सड़क, सीवर समेत अलग - अलग सेक्टर से जुड़े करीब 100 से ज्यादा काम आने वाले हैं लेकिन भुगतान न होने की वजह से यह काम नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त हमारी बात भी ठीक से नहीं सुनते हैं। उनका कहना है कि 100 करोड़ रुपए से अगर कम बजट आता है तो वह किसी भी ठेकेदार का भुगतान नहीं करेंगे। पहली प्राथमिकता पर उनके लिए नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारी है। ऐसे में सबसे पहले उनके वेतन का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

7 महीने से भुगतान नहीं हुआ है। अब हम भी अपने कर्मचारियों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। अब तो ठेकेदारों का बिल तक नहीं बनाया जाता है।


भुगतान न हुआ तो सभी सभी काम अधूरे ही रहेंगे
ठेकेदार मंयक शर्मा ने बताया कि अगर ठेकेदार समय से काम नहीं करता है तो नगर निगम उनके ऊपर 5 प्रतिशत का जुर्माना लगाता है। ऐसे में अगर हमारा भुगतान न हुआ तो सभी काम अधूरे ही रहेंगे। अब इसमें नगर निगम की गलती है तो क्या उनके खिलाफ जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें