फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः सुनील जाखड़ के गांव में आंगनबाड़ी कर्मचारियों का धरना, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 03 May 2019 09:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर/ जीरा (पंजाब)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

ऑल पंजाब आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की प्रधान हरगोबिंद कौर के नेतृत्व में वर्करों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व गुरदासपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ के पैतृक गांव पंचकोसी में धरना दिया। वर्करों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक धरना लगाने के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचें तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


कड़ी धूप में लगे धरने के दौरान प्रधान हरगोबिंद कौर ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर पिछले दो वर्षों से अपनी मांगों को लेकर निरंतर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में सुनील जाखड़ ने उन्हें आश्वासन दिया था कि कांग्रेस की सरकार आते उनकी सभी मांगें पूरी कर दी जाएंगी। लेकिन दो वर्ष तक सत्ता सुख भोगने के बाद भी पंजाब सरकार उनकी मांगें पूरी करने की बजाए उन्हें मिलने वाले मान भत्ते व अन्य खर्चों में से अपना 40 प्रतिशत हिस्सा भी पिछले 7 महीनों से नहीं दे रही, जिससे वर्करों को 1500 की बजाए मात्र 900 रुपये ही मानदेय मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि सरकार की इस कर्मचारी विरोधी नीति के कारण राज्यभर की करीब 54 हजार आंगनबाड़ी वर्करों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनका पूरा मान भत्ता जारी नहीं किया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा इसके अलावा पूरे पंजाब में कांग्रेसी मंत्रियों व विधायकों का घेराव किया जाएगा। धरने की सूचना मिलने पर तहसीलदार जसपाल बराडने मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों का ज्ञापन हासिल किया तथा सरकार तक उनकी मांगें पहुंचाने का आश्वासन दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जीरा विधायक कुलबीर के घर पर प्रदर्शन 

आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों ने शुक्रवार को जीरा विधानसभा हलके के कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा के निवास के सामने रोष प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी नेता कुलविंदर कौर, जीवन शर्मा, राजबीर कौर, जसविंदर कौर, परमजीत कौर, जसबीर कौर, नरेंद्र कौर व जीवन ज्योति ने कहा कि पंजाब सरकार ने उनकी मांगें स्वीकार नहीं की तो लोकसभा चुनाव में कहीं भी कांग्रेस की जनसभा या रैली होगी उनके विधायकों, मंत्रियों व प्रत्याशियों का घेराव किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें स्वीकार नहीं की गई तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। 

अपनी मांगों को लेकर कैबिनट मंत्री विजयइंद्र सिंगला की कोठी के सामने प्रदर्शन करते समय तेज गर्मी के कारण एक आंगनबाड़ी वर्कर रुबीला दुगरी बेहोश होकर गिर गई। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कैबिनेट मंत्री सिंगला की कोठी के सामने दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक अपना प्रदर्शन जारी रखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें