फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: हरियाणा में जल्द भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कर्मियों के 860 और सहायकों के 1047 पद

Wed, 05 Feb 2020 10:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा सरकार जल्द ही आगंनबाड़ियों में रिक्त पड़े कर्मचारियों व सहायकों के पदों को भरेगी। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएग। आंगनबाड़ियों में इन रिक्त पदों की वजह से यहां कामकाज काफी प्रभावित होता है। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि राज्य में 860 आंगनबाड़ीकर्मियों और 1047 आंगनबाड़ी सहायकों सहायकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी, ताकि समेकित बाल विकास योजना के तहत महिलाओं व बच्चों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं के लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंच सकें।

विज्ञापन


राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जमीनी स्तर पर आंगनबाड़ी कर्मियों और आंगनबाड़ी सहायक के माध्यम से ही क्रियान्वित किया जाता है, इसलिए इन पदों को शीघ्र भरने का निर्णय लिया गया है। राज्य के सभी जिला उपायुक्तों व अतिरिक्त जिला उपायुक्तों को आंगनबाड़ी कर्मियों और आंगनबाड़ी सहायक के रिक्त पदों को भरने के किए शीघ्र ही लिखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि समेकित बाल विकास योजना केंद्र सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत शिशुओं स्तनपान कराने वाली माताओं व गर्भवती  महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पूरक पोषाहार दिया जाता है ताकि बच्चों व महिलाओं में प्रोटीन व कैलोरी की प्रतिपूर्ति की जाती है। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि महिलाएं परिवार की धुरी होती है जिसका स्वस्थ होना अति आवश्यक है। हाल ही में पोषणमाह के दौरान लोगों को इस संबंध में जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर, आंगनबाड़ी सहायक, सुपरवाइजर, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारियों के माध्यम से करोड़ों लोगों तक संपर्क किया गया व उनको पोषण बारे जानकारी दी गई, ताकि रक्त अल्पता जैसी बीमारी हमारे राज्य में न पनपे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें