फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आंध्र प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश का हराकर किया बड़ा उलटफेर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-10 स्थित स्केटिंग रिंक में इन दिनों राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। आंध्र प्रदेश ने गत चैंपियन हिमाचल प्रदेश पर 4-3 से जीत हासिल कर बड़ा उलटफेर किया। आंध्र प्रदेश ने शुरुआत में 2-0 की बढ़त ले ली। हालांकि, हिमाचल प्रदेश की अनुभवी टीम ने तेजी से जवाबी हमला करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। दूसरे हाफ में आंध्र ने शुरुआती गोल से एक बार फिर बढ़त बना ली और 3-2 से आगे हो गई। हिमाचल की टीम अवसरों को गोल में नहीं बदल सकी। दूसरी ओर आंध्र प्रदेश ने मौके का फायदा उठाते हुए अपनी बढ़त 4-2 कर ली। रोमांचक मुकाबले में हिमाचल ने आखिरी मिनट में गोल कर अंतर को 3-4 पर सीमित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दिन में खेले गए अन्य मुकाबलों में रोलर हॉकी जूनियर गर्ल्स में पंजाब ने तमिलनाडु से 3-3 के साथ ड्रॉ खेला। तेलंगाना ने आंध्र प्रदेश को 8-3 से हराया। जूनियर लड़कों के वर्ग में चंडीगढ़ ने हरियाणा को 5-2 से तथा उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को 10-0 से हराया। केरल ने गुजरात को 10-0 से शिकस्त दी। वेटरन कैटेगरी में चंडीगढ़ ने जम्मू एवं कश्मीर को 4-1 से मात दी। उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को 6-2 से, तेलंगाना ने हरियाणा को 7-3 से हराया। इनलाइन हॉकी सीनियर लड़कों के वर्ग में आंध्र प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 4-3 से और चंडीगढ़ ने जम्मू एवं कश्मीर को 7-1 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें