फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घरेलू महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं हैं अनन्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक ओर अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा खुद के लिए रोजगार तलाशते हैं तो वहीं 26 वर्षीय अनन्या ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन घरेलू महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना शुरू दिया जो कि काम तो करना चाहती थीं पर घर से निकल नहीं पाती थीं। अनन्या ने इन महिलाओं के हाथों को हैंड पेंटिंग के हुनर से भर दिया। हैंड पेटिंग सीखने वाली इन महिलाओं को अब वह काम दिलवाती हैं।
विज्ञापन

मोहाली की रहने वाली अनन्या गर्ग ने बताया कि उन्होंने अपनी मां को देखकर यह शुरुआत की। उनकी मां शबनम गर्ग को तकिए, चादरों के साथ वॉल पेंटिंग का शौक था। वह घर से बाहर नहीं जा सकती थीं। उनका टैलेंट घर तक सीमित रह गया। अनन्या ने बताया कि यह शौक उनमें भी आ गया। अनन्या ने बताया कि उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया और संपर्क में आने वाली उन घरेलू महिलाओं को हैंड पेंटिंग सिखाने की शुरुआत की जो आत्मनिर्भर बनना चाहती थीं।
अनन्या ने बताया कि हैंड पेटिंग सिर्फ कपड़ों तक ही सीमित नहीं रखी बल्कि इसे टाइल्स, दीवारों के साथ ही टेबल टॉप पर भी करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि वह घरेलू महिलाओं को एक मंच पर लाने का प्रोजेक्ट तैयार कर रही हैं जिसके माध्यम से उनको ज्यादा से ज्यादा काम मिल सके। इसके लिए वेबसाइट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन




मैं गृहणी हूं, हमेशा काम करने की इच्छा रही। लेकिन घर से बाहर जाकर काम नहीं करना चाहती थीं। इसी वजह से मैने अनन्या से हैंड पेंटिंग सीखी और अपना काम शुरू किया।
आशा


मैं घर में रहती हूं बाहर नहीं जाती हूं। जब अनन्या के संपर्क में आई तो काम सीखने को मिला। मैने हैंड पेंटिंग सीखी और नतीजा यह हुआ कि अब मैं आत्मनिर्भर हो गई हूं।
विज्ञापन

आशा शेरगिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें