बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौतचंडीगढ़। सेक्टर-44 निवासी 66 वर्षीय विजय कुमार चावला की शुक्रवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सेक्टर-34 के पार्क से सैर कर घर लौट रहे थे। सेक्टर-34/44 की डिवाइडिंग रोड पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चावला को पीसीआर सेक्टर-32 अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। संवाद