फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महीनों बाद चली जीएमएसएच-16 की लिफ्ट, मरीजों और तीमारदारों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में मरीजों और तीमारदारों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी खत्म हो गई है। इमरजेंसी के सामने वाली बिल्डिंग में महीनों से बंद पड़ी लिफ्ट को चालू कर दिया गया है। लिफ्ट शुरू होने से बुजुर्ग, गंभीर और स्ट्रेचर पर आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने जीएमएसएच-16 में लिफ्ट महीनों से पड़ी खराब, मरीज व तीमारदार हो रहे परेशान शीर्षक के साथ इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बताया गया था कि लिफ्ट खराब होने के कारण मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर सीढ़ियों और रैंप से ले जाना पड़ रहा था, जिससे उनकी हालत और बिगड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें